धनबाद, फरवरी 2 -- धनबाद में सरायढेला-गोविंदपुर सड़क पर स्टीलगेट के पास स्थित सिंह मेंशन में रविवार की देर रात किसी ने सुतली बम फेंक दिया। एक बम सिंह मेंशन के अंदर जबकि दूसरा गेट के पास फेंका गया। सुतली बम फटने के बाद मेंशन के अंदर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस वारदात की जिम्मेदारी अमन गिरोह के शंकर ने ली है। उसने चेतावनी देते हुए कहा, जिस धरती में अमन का खून गिरा, उसे बंजर कर देंगे। सिंह मेंशन झरिया विधायक रागिनी सिंह और उनके पति पूर्व विधायक संजीव सिंह का आवास है। वारदात के वक्त वे आवास पर ही मौजूद थे। वारदात के बाद फौरन मामले की शिकायत पुलिस से की गई। शिकायत पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी के साथ सरायढेला और धनबाद थाना की टीम मौके पर पहुंची। सिंह मेंशन झरिया विधायक रागिनी सिंह और उनके पति पूर्व विधायक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.