पटना, अप्रैल 13 -- बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भारतीय संगीत की महान साधिका और प्रख्यात पार्श्वगायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि आशा जी का निधन भारतीय संगीत एवं समस्त संगीत प्रेमियों के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके अमर गीतों में उनकी आवाज इस धरती पर सदा-सदा के लिए गूंजती रहेगी। आशा जी को उनकी बेमिसाल प्रतिभा के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार,पद्म विभूषण, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्मफेयर पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित अनेकों राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उनकी स्वर-साधना, संघर्ष और उनकी अदम्य जिजीविषा आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देती रहेगी। यह भी पढ़ें- 'आशा ताई अमर रहें' के नारों से गूंज उठीं मुंबई की सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.