मेरठ, अप्रैल 8 -- बढ़ती जनसंख्या पृथ्वी पर अतिरिक्त दबाव डाल रही है। सवाल यह है कि क्या पृथ्वी सौ अरब लोगों का भार सहन कर सकती है। वैज्ञानिक और विशेषज्ञ अर्से से इस पर मंथन कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार पृथ्वी की अधिकतम सतत जनसंख्या 8-12 अरब के बीच मानी जाती है। कुछ शोध यह भी संकेत देते हैं कि उन्नत तकनीक और सतत संसाधन प्रबंधन से यह संख्या 20-30 अरब तक बढ़ाई जा सकती है, लेकिन वर्तमान स्थितियों में सौ अरब की जनसंख्या पृथ्वी के संसाधनों पर अत्यधिक दबाव डालेगी। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय कैंपस के प्राणी विज्ञान विभाग में मनुष्य और उसके पशुधन के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान में प्रगति: पोषण सुरक्षा और सतत भविष्य 2026 विषय पर जारी कांफ्रेंस में यह बात प्रो. बीएन पांडेय ने कही। प्रो. बीके चक्रवर्ती ने कहा कि...