प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 28 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के कृष्णा नगर (मोठिन) स्थित राजकली रमाशंकर शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का बतौर मुख्य अतिथि पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रान्तिकारी के साथ प्राचार्य डा़ सर्वेश कुमार त्रिपाठी ने प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने बताया कि धरती पर मानव जीवन पौधों से ही सुरक्षित है। उन्होंने जल संरक्षण के बारे में भी जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. सर्वेश कुमार त्रिपाठी ने शिविर के महत्व के बारे में जानकारी दी। इसके बाद विद्यालय परिसर में पर्यावरण सेना प्रमुख के साथ प्राचार्य व स्वामी करपात्री जी सेवा संस्थान के उपसचिव शिवम तिवारी, प्रमोद कुमार, प्रवक्ता संतोष मिश्र, पंकज मिश्र, रवि प्रकाश यादव, सुरेश चन्द्र त्रिपाठी ने बच्चों के साथ पौधरोपण किया। ...