बाराबंकी, मार्च 16 -- रामसनेहीघाट। जिस घर में कुछ ही दिनों बाद नवजात शिशु की किलकारियां गूंजने वाली थीं, वहां अब सिर्फ सिसकियां सुनाई दे रही हैं। एक सड़क हादसे ने पूरे परिवार के सपनों को पल भर में चकनाचूर कर दिया है। आरती देवी (25) की असमय मौत ने पति, सास और पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। ग्राम पूरे चितई मजरे अमहिया निवासी आरती देवी का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व सौरभ पाठक के साथ हुआ था। सौरभ निजी नौकरी करते हैं, जबकि आरती सरकारी नौकरी पाने के लिए लगातार तैयारी कर रही थी। परिवार को उम्मीद थी कि बहू की नौकरी लगते ही घर की स्थिति सुधर जाएगी और खुशियां दोगुनी हो जाएंगी।परिवार के लिए सबसे बड़ी खुशी यह थी कि आरती गर्भवती थी और उसका अंतिम महीना चल रहा था। डॉक्टर ने 10 अप्रैल को प्रसव की तारीख दी थी। घर के लोग आने वाले बच्चे का बेसब्री से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.