दुमका, मार्च 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। बड़ा बांध क्षेत्र में आयोजित श्री श्री 1008 लक्ष्मीनारायण यज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रीमज्जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी रामचंद्रचार्य (परमहंस स्वामी आगमानंद) के सानिध्य में चल रहे इस दिव्य आयोजन में जैसे ही भगवान के प्राकट्य का प्रसंग आया, पूरा पंडाल हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। कथा व्यास स्वामी रामचंद्रचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म के आध्यात्मिक रहस्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जब-जब धरती पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेते हैं। स्वामी रामचंद्रचार्य के मुखारविंद से अमृतमयी कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। उत्सव का सबसे भावुक क्षण वह था, जब वासुदेव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.