रामगढ़, अप्रैल 23 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। डॉ भीमराव अंबेडकर विद्यालय, घाटोटांड़ में बुधवार को धरती दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।प्रातः कालीन असेंबली में बच्चों ने भाषण, खेल, क्विज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से धरती की सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बायो एंजाइम, बायो कंपोस्ट, टेरेरियम तथा सेल्फ वाटरिंग प्लांट बनाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। जिससे वे पर्यावरण के प्रति व्यवहारिक रूप से जागरूक हो सकें।इसके अलावा विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया और पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर लॉरियेट स्कूल में जागरूकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.