धरती को हरा भरा रखने के लिए पौधरोपण का लिया संकल्प
मधेपुरा, जून 6 -- मधेपुरा निज संवाददाता विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेते हुए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीएनएमयू में कुलपति प्रो. बीएस झा के नेतृत्व में कुलपति कार्यालय परिसर और गांधी स्मारक परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर कुलपति प्रो. बीएस झा ने कहा कि शिक्षक छात्र और कर्मचारी पौधरोपण के प्रति लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि हरा भरा परिसर बनाने के लिए सबों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि पौधे जीवन का आधार है। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के बैनर तले आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में समन्वयक डॉ. विवेक कुमार ने कहा कि एन एस एस के वॉलेंटियर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को सक्रियता से निभा रहा है। इसके तहत विभिन्न कॉलेजों में भी पौधरोपण कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.