उरई, जून 5 -- उरई। संवाददाता विश्व पर्यावरण दिवस के मौकेपर हर कोने को हरा भरा किया गया। उरई स्टेशन, रेलवे अस्पताल के साथ नगर पालिका परिक्षेत्र में कई जगह पौधे रोपित किए गए। इस दौरान सभी मौजूद लोगों को रोपे गए पौधों को संरक्षित किए जाने का संकल्प दिलाया गया।वृक्षित फाउंडेशन ने स्टेशन परिसर में स्टेशन अधीक्षक राजीव कौशिक, आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक यादव की मौजूदगी में पौधरोपण कार्यक्रम किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने स्टेशन परिसर में 50 से अधिक पौधे लगाए तथा विभिन्न स्थानों पर आकर्षक प्लांटर्स टांगकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम का नेतृत्व वृक्षित फाउंडेशन के प्रमुख हर्ष शर्मा ने किया। यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली के महत्व के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- पर्यावरण दिवस पर मढ़ौरा में चला प...