चंदौली, अप्रैल 29 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खरौझा गांव के हिनौती मौजा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हनुमान सेवा समिति की ओर से आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन काशी की कथा वाचिका शालिनी त्रिपाठी ने राम जन्म की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम का अवतार मनुष्य को मानव धर्म सिखाने के लिए हुआ था। सच्चा मनुष्य वही है, जो दूसरों के दुख को अपना समझे और करुणा का भाव रखे। उन्होंने बताया कि भगवान राम ने गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण कर समाज को समानता और समभाव का संदेश दिया। वे चाहते तो महल में ही गुरु वशिष्ठ से शिक्षा ले सकते थे, लेकिन उन्होंने सभी के साथ रहकर शिक्षा प्राप्त की, जिससे समाज में समानता का भाव स्थापित हो सकें। कथावाचिका ने राम जन्म के विभिन्न कारणों का उल्लेख करते हुए कहा कि रावण के अत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.