दुमका, मार्च 3 -- पर्यावरण का संरक्षण कर प्रकृति (धरती) को बचाने के लिए पौड़ेयाहाट गोड्डा के युवक विश्वनाथ दे ने लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। इस कार्य के लिए विश्वनाथ ने एक अनूठे प्रयोग को माध्यम बनाकर, पैदल ही भारत भ्रमण करने की ठानी है। बता दें कि विश्वनाथ द्वारा बैठक धरती की प्रतिकृति ग्लोब और सूर्य की प्रतिकृति को कांवर में रखकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विश्वनाथ के इस पुनीत अभियान में यात्रा के प्रथम पड़ाव, बासुकीनाथ में हुई एक भेंट वार्ता में उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माता-पिता के बिना हमारा अस्तित्व नहीं है, उसी प्रकार धरती और सूर्य के बिना किसी भी प्राणी का कोई अस्तित्व ही नहीं है। कहा कि जिस प्रकार सभी अपने माता-पिता की सेवा करते हैं, ठीक उसी तरह हमारी धरती मां की भी सेवा की जानी चाहिए, हमारी प्रकृति धरती माता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.