पूर्णिया, जून 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्णिया विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह के द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न जगहों पर अलग-अलग प्रकार के पौधों का रोपण किया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव, कुलानुशासक, सीसीडीसी और एनएसएस के विश्ववि‌द्यालय प्रभारी ने भी अलग-अलग प्रकार के पौधों का रोपण किया। यह भी पढ़ें- लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया ग्रेटर की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम पूर्णिया विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण अभियान कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षों के बिना मनुष्य का जीवन एवं धरती का बचना कठिन है। धरती और जीवन की रक्षा के लिए वृक्षों को बचाना और लगाना अत्यंत जरूरी है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण ...