सराईकेला, जून 10 -- सरायकेला। जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर डीसी नीतीश कुमार सिंह ने शहर के विभिन्न स्थलों पर जाकर अमर शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के तहत डीसी सबसे पहले बिरसा चौक पहुंचे जहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने सिदो-कान्हू पार्क और समाहरणालय परिसर में स्थापित प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। डीसी सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन और उनका संघर्ष हमें हमेशा समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित करता है।उनका यह भी पढ़ें- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की शहादत ...