धरती आबा बिरसा मुंडा की 126वीं शहादत दिवस पर भाकपा माले का मार्च
चतरा, जून 10 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। धरती आबा बिरसा मुंडा की 126वीं शहादत दिवस के अवसर पर भाकपा (माले) के बैनर तले चतरा कॉलेज मैदान से मंगलवार को डीएफओ कार्यालय तक विशाल मार्च एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मजदूर, किसान, महिलाएं, आदिवासी एवं ग्रामीण जिले के विभिन्न क्षेत्रों से शामिल हुए। हाथों में लाल झंडे और मांगों से संबंधित तख्तियां लिए लोगों ने गगनभेदी नारों के साथ पूरे चतरा शहर को गुंजायमान कर दिया। यह मार्च चतरा कॉलेज मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए डीएफओ कार्यालय पहुंचा, जहां यह प्रदर्शन सभा में तब्दील हो गया। यह भी पढ़ें- भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि प्रदर्शन के दौरान वनवासियों एवं ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तरी एवं दक्षि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.