धरती आबा जजा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विशेष शिविर
गिरडीह, मई 26 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के भरखर पंचायत अंतर्गत करमाटांड़ गांव में सोमवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कल्याण विभाग, श्रम विभाग, आपूर्ति विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा जनजातीय समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए व्यापक पहल की गई। यह अभियान 18 से 25 मई तक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सभी पात्र लाभुकों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना है। शिविर में मुखिया सायरा खातून, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आकिब अंसारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शहाबुद्दीन, आपूर्ति विभाग के जितेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश महतो, पंचायत सचिव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.