गिरडीह, मई 19 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के तिलकडीह पंचायत अन्तर्गत चंदली गांव में मंगलवार को धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत मुखिया विनोद हेंब्रोम की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आदिवासी बाहुल्य चंदली गांव के ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित सभी प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित कर समस्याओं का निराकरण करने संबन्धित जानकारी दी गयी। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा कुल 150 आवेदन पत्र जमा करते हुए लाभ देने की मांग की गयी। मौके पर कल्याण विभाग के श्रीकांत कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी विवेक कुमार, पंचायत सेवक बसंत कुमार राय, अंचल कार्यालय के पंकज कुमार, अभिव्यक्ति फाउंडेशन के प्रखंड समन्वयक संजीव कुमार राय, पशुपालन विभाग के मनोज ठाकुर, आंगनबाड़ी केंद्र चंदली की सेविका, सहायिका सहित गांव के दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थ...