गिरडीह, मार्च 8 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड क्षेत्र के धरगुल्ली एवं अटका में महायज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दोनों गांवों में निकाली गई कलश यात्रा में विधायक नागेन्द्र महतो, जिप सदस्य दुर्गेश कुमार सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। ढोल-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा से दोनों गांवों का माहौल पूरे दिन भक्तिमय रहा। अटका नीचे बाजार में शिव शक्ति मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ मंडप से चलकर कलश यात्रियों ने गांव का भ्रमण करते हुए स्थानीय जलाशय पहुंचकर धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल पहुंचे और फिर यज्ञ मंडप में कलश की स्थापना की गई। दूसरी ओर धरगुल्ली पंचायत के भोगता थान बजरंग बली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.