धरगांव पंचायत में बहेगी भक्ति की बयार, आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा
कोडरमा, फरवरी 19 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत धरगांव पंचायत के नीचे टोला में श्री श्री 1008 नवदिवसीय शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा रुद्र यज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन 20 फरवरी से प्रारंभ होने जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिन 20 फरवरी को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर श्रद्धालु भक्तों में खासा उत्साह और उमंग देखा जा रहा है। समिति द्वारा यज्ञ स्थल से लगभग पांच किलोमीटर तक लाइट एवं ध्वनि व्यवस्था की गई है। नवादा चौक पर यज्ञ स्थल तक पहुंचने के लिए भव्य तोरण द्वार बनाया गया है तथा विभिन्न स्थानों पर एलईडी गेट भी लगाए गए हैं। रुद्र यज्ञ 20 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा, जबकि 2 मार्च को झारखंड की प्रसिद्ध भजन गायिका पल्लवी झा अपनी टीम के साथ भक्ति संध्या प्रस्तुत करेंगी। वे अपने सुमधुर भजनों से श्रद्धालु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.