धम्म सेवक संघ का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चार जुलाई से
आगरा, जून 13 -- राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में धम्म सेवक संघ (डीएसएस) का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चार से आठ जुलाई तक आयोजित होगा। महासभा के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव योगेश गौतम ने बताया कि शिविर संगठन को सशक्त, अनुशासित एवं युवाओं को नेतृत्व प्रदान करने के उद्देश्य से गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, नगला माकरोल, ग्वालियर रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में होगा। इसमें विभिन्न प्रदेशों से चयनित डीएसएस कमांडर और पदाधिकारी भाग लेंगे। प्रशिक्षण के दौरान संगठन विस्तार, धम्म प्रचार-प्रसार, नेतृत्व निर्माण तथा समर्पित कार्यकर्ताओं को तैयार करने संबंधी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.