रामपुर, अप्रैल 10 -- रामपुर। भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में छह, सात और आठ अप्रैल को खुर्जा, बुलंदशहर में तीन दिवसीय विशाल बौद्ध धम्म महाधिवेशन आयोजित हुआ, जिसमें महासभा के प्रांतीय महामंत्री एवं राजकीय हामिद इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉक्टर अरविंद कुमार गौतम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में देश-विदेश से आए उपासक उपासिकाओं की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...