हापुड़, सितम्बर 27 -- धम्म चेतना अभियान ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संस्थापक एवं मैनेजिंग ट्रस्टी बलराम सिंह नागवंशी ने सुभाष चंद गौतम को सर्वसम्मति से ट्रस्ट का अध्यक्ष घोषित किया। इसके साथ ही प्रमोद कुमार को संगठन सचिव तथा संदीप कुमार को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई नियुक्तियों से संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में उत्साह का माहौल है। धम्म चेतना अभियान ट्रस्ट का उद्देश्य शिक्षा, संगठन, सेवा एवं स्वाभिमान के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना तथा जरूरतमंदों के उत्थान के लिए कार्य करना है। नई कार्यकारिणी के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को विस्तार देने पर जोर दिया जाएगा। इस मौके पर संस्थापक एवं मैनेजिंग ट्रस्टी बलराम सिंह नागवंशी ने नवनियुक्त पदाधि...