हल्द्वानी, अप्रैल 9 -- हल्द्वानी, संवाददाता उत्तराखंड कॉरपोरेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित हल्द्वानी कॉर्पोरेट कप में गुरुवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। गौलापार इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों ने धम्मू इलेवन और इलेवन स्टार क्लब की टीमों ने जीत दर्ज की।दिन के पहले मुकाबले में धम्मू इलेवन ने केसीसी वॉरियर्स को 92 रनों से हराया। धम्मू इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 5 विकेट पर 180 रनों का स्कोर बनाया। कप्तान धनराज सिंह ने मात्र 47 गेंदों पर 89 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि निशांत मेहता ने 18 गेंदों पर 42 रन बनाए। जवाब में केसीसी वॉरियर्स की टीम 13 ओवर में मात्र 88 रन पर ढेर हो गई। निशांत ने गेंदबाजी में भी तीन विकेट चटकाए। वॉरियर्स के अंकित ने इस मैच में अपने करियर के 500 रन पूरे किए। दूसरे मैच में इलेवन स्टार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.