नवादा, फरवरी 28 -- पकरीबरावां, निज संवाददाता पकरीबरावां प्रखंड की धमौल पंचायत में लोहिया स्वच्छता अभियान विफल हो गई है। जिस योजना को स्वच्छता क्रांति की दिशा में बड़ा कदम बताया गया था, वह धमौल में दम तोड़ रहा है। स्वच्छता अभियान यहां कागजों में सिमटकर रह गया है। बाजार और गांव की गलियों में कचरे का अंबार, जाम नालियां और फैलती दुर्गंध इस बात की गवाही दे रही है कि व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद बंद हुई कचरा उठाव प्रणाली आज तक पटरी पर नहीं लौट सकी है। बताया जाता है कि धमौल पंचायत में करीब दो वर्ष पूर्व इस अभियान की शुरुआत हुई थी। उस समय लोगों में काफी उत्साह था और अभियान का काफी प्रचार-प्रसार किया गया था। प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों ने इस फीता काटकर योजना का शुभारंभ किया था। उस समय दावा किया गया था कि पंचायत को स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.