लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस को हर्षोल्लाह और बड़े धूमधाम से मनाया गया। नवोदय विद्यालय का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 13 अप्रैल को मनाया जाता है। बताते हैं कि 13 अप्रैल 1986 को तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर शिक्षा के उद्देश्य से जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की स्थापना की थी। सोमवार को स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय में 40 वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य आरके सिंह ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर नवोदय प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- सरिया में न्यू डिवाइन पब्लिक स्कूल ने मनाया चौथा वार्षिक उत्सव संगीत शिक्षक डॉ ...