जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- मानगो निवासी कप्तान मनीष डेढ़ महीने तक युद्ध जैसे हालात के बीच ईरान के होर्मुज समुद्री मार्ग में अपने मालवाहक जहाज के साथ डटे रहे। अब वे सकुशल घर लौट आए हैं। उनकी वापसी पर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया। कप्तान मनीष ने बताया कि जैसे ही जहाज बंदरगाह से तेल लेकर निकला, इस दौरान युद्ध शुरू हो गया। समुद्र में करीब 10 किमी आगे बढ़ते ही मिसाइलों की आवाज, तेज रोशनी और धमाकों ने माहौल दहला दिया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत जहाज का जीपीएस सिस्टम बंद कर दिया और इंटरनेट कनेक्शन काटकर जहाज को अंधेरे में लंगर डाल दिया। यह भी पढ़ें- ईरान ने खोल दिया होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता, भारत के लिए इसके क्या मायने? जहाज पर करीब 40 क्रू सदस्य सवार थे, जिनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी कप्तान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.