प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज, अनिकेत यादव। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के एप्लाइड मैकेनिक्स विभाग में तेज टक्कर और बैलिस्टिक गति के प्रभाव को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण शोध परियोजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत 'स्प्लिट हॉपकिंसन प्रेशर बार (एसएचपीबी)' नामक एक विशेष मशीन तैयार की जा रही है। यह मशीन बहुत कम समय में तेज झटका देकर यह परखती है कि कोई धातु या सामग्री उस दबाव को कैसे सहन करती है। इसके जरिए वैज्ञानिक यह माप सकेंगे कि सामग्री कितनी मजबूत है, कितनी ऊर्जा सह सकती है और किन परिस्थितियों में टूट सकती है। यह परियोजना डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) की हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लेबोरेटरी (एचईएमआरएल) पुणे की ओर से एमएनएनआईटी को सौंपी गई है। शोध का नेतृत्व एप्लाइड मैकेनिक्स विभाग के सहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.