हमीरपुर, मार्च 28 -- मौदहा। नगर के फत्तू बाबा मोहल्ले में शनिवार की दोपहर हुए धमाके में एक मासूम बालक घायल हो गया। हालांकि इस मामले की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। नगर के फत्तू बाबा मोहल्ले में शनिवार की दोपहर एक तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास के लोग सहम गए। इस धमाके में घायल सात वर्षीय उजैफ पुत्र मोहम्मद अय्यूब झुलझ गया। जिसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की है। पुलिस को मोहम्मद अय्यूब के घर में तलाशी के बावजूद कुछ नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि उजैफ पटाखा छुटाते समय घायल हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.