गोरखपुर, मई 17 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। रामजानकी नगर स्थित मेहंदी पैलेस के सामने क्षतिग्रस्त सड़क की रविवार की सुबह नगर निगम ने मरम्मत करा दी। शनिवार को तेज धूप में सीसी सड़क तेज धमाके के साथ करीब छह इंच ऊपर उठ गई, जिससे वहां से गुजर रहा स्कूटी सवार गिर कर चोटिल हो गया था। रविवार को मुख्य अभियंता अमित शर्मा के निर्देश पर मौके पर पहुंचे अवर अभियंता अतुल कुमार ने सड़क की तत्काल मरम्मत कई। स्थानीय नागरिकों के मुताबिक यह सड़क इसी वर्ष दिसंबर माह में बनाई गई थी। कुछ ही महीनों में सड़क क्षतिग्रस्त होने पर वे इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। यह भी पढ़ें- धमाके साथ क्षतिग्रस्त सड़क की हुई मरम्मत यहां संचालित मेहंदी पैलेस के संचालक नसीर अहमद ने बताया कि सड़क की मरम्मत हो गई है। सोमवार से आवागमन भी सहज हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...