बदायूं, अप्रैल 27 -- शहर के पुरानी चुंगी कार्तिकेय चौक के पास शनिवार शाम के समय 400 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण धमाके के साथ फुंक गया। जिसके चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच अचानक हुए इस बिजली संकट से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को परेशानी का सामाना करना पड़ा। रविवार सुबह आठ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। मीरा जी चौकी बिजली घर के अंतर्गत आने वाले इस व्यस्त इलाके में ट्रांसफार्मर फुंकने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। कई घंटों तक बिजली न आने के कारण घरों और दुकानों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बनकर रह गए। बिजली कटौती का सबसे गंभीर असर पेयजल आपूर्ति पर पड़ा। यह भी पढ़ें- बिजली संकट पर फूटा उपकेंद्रों पर गुस्सा: राजाजीपुरम और चिनहट में जमकर बवाल समरसेबल को पंप न चल पाने की वजह से लोगों को पानी की किल्लत का साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.