नई दिल्ली, मई 30 -- दिल्ली में शनिवार शाम को साकेत मेट्रो स्टेशन के पास सैदुल्लाजाब इलाके में एक बहुमंजिला इमारत ढह गई, इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। इस दौरान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात 12 बजे तक 11 लोगों को बाहर निकाला जा चुका था, जिनमें से दो की हालत गंभीर थी। हालांकि तब तक हादसे में किसी के मारे जाने की कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इमारत गिरने के बाद पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया था और अफरा-तफरी मच गई थी। घटना को लेकर चश्मदीदों का कहना है कि हादसे के वक्त उन्होंने धमाके जैसी आवाज सुनी थी और ऐसा लगा जैसे कुछ फट गया हो। घटना की जानकारी देते हुए इमारत के ठीक पीछे रहने वाले एक शख्स ने बताया कि शुरू में इमारत गिरने की आवाज को उसने कोई धमाका समझ लिया था। उसने कहा,...