धमाके के साथ रहस्यमय तरीके से फटी सीसी सड़क
सहारनपुर, मई 18 -- नकुड़, संवाददाता। भीषण गर्मी में सीसी सड़क के नीची गैस बनने से सड़क अचानक धमाके के साथ फटकर ऊपर उठ गई। बीते वर्ष ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत इस सीसी सड़क का निर्माण हुआ था। सोमवार को गांव नसरुल्लागढ निवासी मांगेराम ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे वह मंदिर परिसर में बैठे हुए थे। बताया कि अचानक मंदिर के सामने बनी गांव की मुख्य सड़क किनारे से करीब 15 फ़ीट तक नीले रंग की गैस निकलती हुई नजर आई। इसके बाद धमाके के बाद एक जगह पर सड़क स्पीड ब्रेकर की तरह टूट कर ऊपर उठ गई। ग्रामीण संजू, भानू, अशोक, धर्मेंद्र आदि ने बताया कि इस सड़क का निर्माण बीते वर्ष प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत हुआ था। ग्रामीणों ने आवाजाही के लिए सड़क के किनारे से रास्ता बनाया हुआ है। सड़क में धमाके की घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.