हरदोई, मई 22 -- हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन सब्जी मंडी के पास भीषण आग लगने से आधा दर्जन दुकानें और खोखे जलकर राख हो गए। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकानों में रखे गैस सिलेंडरों में धमाके होने लगे। इससे आसपास के लोग दहशत में आ गए और जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग सबसे पहले एक मिठाई की दुकान में लगी। इसके बाद लपटों ने तेजी से आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- आग लगने से कई दुकानें जलकर राख दमकल कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए चार गैस सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो सिलेंडरों में विस्फोट हो गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी शिवराम यादव ने ब...