बिजनौर, फरवरी 7 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बक्शीवाला-जोधूवाला मार्ग पर नहर के पास स्थित पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह हुए धमाके के बाद आग लग गई। धमाकों की गूंज इलाके में दूर तक सुनाई दी। आग से फैक्ट्री में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय फैक्ट्री में काम कर रहीं महिला मजदूरों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गांव बख्शी वाला में बुंदू की पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार को 10 से 12 महिला मजदूर काम कर रही थीं। काम करने के दौरान तिल्ली पटाखे की रगड़ से अचानक फैक्ट्री के अंदर धमाके के साथ आग लग गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर सीओ सिटी संग्राम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.