उन्नाव, जून 22 -- बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर पतासिया गांव की रहने वाली 15 वर्षीय गौरी पुत्री राकेश सोमवार शाम घर में गैस चूल्हे पर कुकर में चावल बना रही थी। तभी अचानक कुकर का ढक्कन तेज धमाके के साथ निकल गया। जिससे उबलता हुआ पानी और भांप उसके ऊपर गिर गई। हादसे में गौरी गंभीर रूप से झुलस गई। तेज आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...