लखनऊ, अप्रैल 30 -- महिलाओं के खेल को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल के तहत आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया जिला महिला टेबल टेनिस लीग में स्वस्ति चंद्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी जीत ली। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन की देखरेख में लखनऊ टेबल टेनिस एसोसिएशन के सहयोग से केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस कॉम्पलेक्स में इस लीग का आयोजन किया गया। इस दौरान कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फाइनल मुकाबले में स्वस्ति चंद्रा ने कड़े संघर्ष के बाद अमाया को 14-12, 4-11, 11-7, 11-9 से हराकर खिताबी जीत अपने नाम की। इससे पूर्व सेमीफाइनल में स्वस्ति चंद्रा ने वर्तिका को और अमाया ने साक्षी को हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया था। समापन समारोह मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.