लखनऊ, मार्च 22 -- फोटो-- विजेता लखनऊ की टीम ट्रॉफी के साथ राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगितालखनऊ, संवाददाता।स्पोर्ट्स विलेज फाउंडेशन और एचसीएल फाउंडेशन (एचसीएलफ) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लखनऊ के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के मुकाबले कुर्सी रोड स्थित गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज और मिनी स्टेडियम गोमती नगर में खेले गये। आयोजन सचिव राहुल वर्मा ने बताया कि फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल और रग्बी के बालक व बालिका दोनों वर्गों में लखनऊ की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी जीती, जबकि नोएडा को उपविजेता के रूप में संतोष करना पड़ा। बैडमिंटन और टेबल टेनिस के व्यक्तिगत मुकाबलों में भी लखनऊ के खिलाड़ियों का ही बोलबाला रहा। गोमती नगर स्थित मिनी स्टे...