नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- दिल्ली के निगम मुख्यालय सिविक सेंटर स्थित ए-ब्लॉक में बुधवार दोपहर को उस समय अचानक हड़कंप मच गया, जब यहां पर मौजूद महापौर कार्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह धमकी भरा ईमेल महापौर की ईमेल आईडी पर दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर भेजा गया था। इस दौरान महापौर राजा इकबाल सिंह अपने कार्यालय पर उपस्थित नहीं थे। महापौर कार्यालय के प्रतिनिधियों के अनुसार महापौर के आधिकारिक ईमेल आईडी पर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल में कथित तौर पर खालिस्तान नेशनल आर्मी द्वारा धमकी दी गई। इसके बाद दोपहर दो बजे दिल्ली पुलिस की बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीमें महापौर कार्यालय पर दोपहर के समय पहुंची और पूरे कार्यालय की जांच की। इस जांच में कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस की टीमें आधे घंटे तक महापौर कार्यालय मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.