हजारीबाग, मई 28 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के दुलमाहा पंचायत के धमले गांव के ग्रामीणों को बरसात आने के पूर्व ही गांव की सड़क की मरम्मत नहीं होने की चिंता सताने लगी है। धमले गांव के ग्रामीण सड़क मरम्मत की मांग को लेकर पंचायत के मुखिया, विधायक और सांसद तक से गुहार लगाई, लेकिन सड़क मरम्मत की कार्रवाई नहीं मिली और न शीघ्र मरम्मत का आश्वासन ही उन्हें मिला। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से सड़क मरम्मत और सुधार करने की मांग करते आ रहे हैं, बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। हल्की वर्षा होने पर ही सड़क का गड्ढा पानी से भर जाता है। वर्षा होने के बाद गांव से आने जाने में लोगों को भारी परेशानी होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...