धमन भट्ठी विभाग में समस्याओं का अंबार, बीएकेएस ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा
बोकारो, अगस्त 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बीएसएल के धमन भट्ठी विभाग में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) की विभागीय बैठक सोमवार को धमन भट्ठी कैंटीन में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लेकर सुरक्षा, कार्यस्थल सुविधाओं और बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं को उठाया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि विभाग में समय पर सेफ्टी शूज और अग्निरोधी एफआर जैकेट उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। वहीं क्रेन की खराब सीट, एसी और गंदे शीशों के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों ने चार्जिंग एरिया में अत्यधिक धूल, जलजमाव, जर्जर सड़कों, रेस्ट रूम की कमी, खराब पेयजल व्यवस्था और शौचालयों की बदहाल स्थिति पर भी नाराजगी जताई। बैठक में इंसेंटिव एवं रिवार्ड फॉर्मूला में संशोधन, एक्टिंग अलाउंस लागू करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.