प्रयागराज, अप्रैल 18 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल में शनिवार को एक बुजुर्ग की धमनी का जटिल ऑपरेशन कर नया जीवन दिया गया। कौशाम्बी के रहने वाले 73 वर्षीय कंधई लाल पेट और पीठ में दर्द होने पर हृदय रोग विभाग में इलाज के लिए आए थे। जांच पर पता चला कि उनकी बड़ी धमनी की दीवार कमजोर हो गई है उसमें सूजन आ गई है। अधिक सूजन से यदि रक्तस्राव होने पर जानलेवा हो सकता था। ऑपरेशन के दौरान जांघ की धमनी के माध्यम से स्टेंट-ग्राफ्ट डालकर एओर्टा के प्रभावित हिस्से को सुरक्षित किया गया। पूरी प्रक्रिया बिना बड़े चीरे के की गई। मरीज की स्थिति सामान्य है। यह भी पढ़ें- बिना सिर खोले महीन तार से रक्तस्राव का इलाज ऑपरेशन में डॉ. मोहित जैन, डॉ. वैभव श्रीवास्तव, डॉ. मोहम्मद शाहिद, डॉ. अभिषेक सचदेवा, डॉ. विनय पांडेय, डॉ. पीयूष शर्मा, डॉ. विकास सचदेवा व एनेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.