गोरखपुर, सितम्बर 15 -- मनीष मिश्र गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर के डॉक्टरों ने अपेंडिक्स की सर्जरी के लिए किफायती तकनीक विकसित की है। इसका अंतरराष्ट्रीय कॉपीराइट भी मिल गया है। इस तकनीक में खून की बारीक धमनियों में रिसाव रोकने वाली होमेलॉक क्लिप का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह परंपरागत धागा या लूप तकनीक की तुलना में न केवल सस्ती बल्कि ज्यादा सुरक्षित भी है। इस तकनीक को अंतराष्ट्रीय जर्नल पबमेड में प्रकाशित किया गया है। एम्स के डॉक्टरों ने दर्जनभर देशों के चिकित्सकों को इस तकनीक की ट्रेनिंग भी दी है。

तकनीक का विकास एम्स के जनरल सर्जरी विभाग के डॉ. मुकुल सिंह व एकेडमिक थर्ड ईयर जूनियर रेजिडेंट डॉ. दर्शन जायसवाल ने इसे विकसित किया है। इस तकनीक में धागे या लूप की जगह होमेलॉक क्लिप का प्रयोग किया जाता है। पारंपरिक तर...