पूर्णिया, मार्च 6 -- धमदाहा‌, एक संवाददाता।अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा सहित आसपास के इलाके में होली पर्व हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया‌। दो दिनों तक चलने वाले इस पर्व में कहीं से भी कोई अप्रिय घटना का समाचार प्राप्त नहीं हुआ है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने बताया कि अनुमंडल के सभी 10 थाना क्षेत्र में होली के दौरान गस्ती को तेज किया गया था। अनुमंडल में चिन्हित सभी जगहों पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी के साथ भ्रमण किया गया। इस दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल के कार्य का भी जायजा लिया गया। साथ ही क्षेत्र में जाकर लोगों से बातचीत भी की गयी। अनुमंडल में होली का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...