पूर्णिया, अप्रैल 2 -- धमदाहा, एक संवाददाता।धमदाहा प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों में सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों द्वारा विशिष्ट शिक्षक के रूप में योगदान देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन प्रखंड के अलग-अलग विद्यालयों में आधा दर्जन से अधिक शिक्षकों ने योगदान दिया। प्रखंड संसाधन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार सक्षमता-3 में उत्तीर्ण कुल 13 शिक्षकों ने नियुक्ति पत्र प्राप्त कर अपने-अपने विद्यालयों में योगदान देना शुरू कर दिया है। इनमें मध्य विद्यालय धमदाहा एससी में किरण कुमारी सहित अन्य शिक्षकों ने योगदान दिया। वहीं सक्षमता-4 में उत्तीर्ण अधिकांश शिक्षकों ने जिला मुख्यालय पूर्णिया में अपने कागजातों का सत्यापन एवं फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभाग के निर्देशानुसार सक्षमता-3 एवं सक्...