धमदाहा में नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन, युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने पर जोर
पूर्णिया, जून 1 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा में सोमवार को नशा मुक्ति केंद्र 2.0 का उद्घाटन मुख्य पार्षद रानी देवी ने किया। उद्घाटन समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम, अंचल अधिकारी कुमार रविंद्र नाथ, नगर पंचायत पदाधिकारी दिव्या मिश्रा, धमदाहा थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार, जदयू नगर अध्यक्ष सूरज सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय है। विशेषकर युवा वर्ग स्मैक, कोडीन युक्त कफ सिरप तथा अन्य मादक पदार्थों की गिरफ्त में आता जा रहा है। ऐसे में नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना समय की जरूरत है, जिससे युवाओं को नशे की लत से बाहर निकालकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.