पूर्णिया, अप्रैल 3 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। धमदाहा-बनमनखी की तुलना में अमौर में जमीन की खरीद-बिक्री अधिक हो रही है। अमौर अवर निबंधन कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 16801 दस्तावेजों का निबंधन हुआ। राजस्व के मामले में जिले में सबसे अधिक 117.27 प्रतिशत की उपलब्धि अमौर अवर निबंधन कार्यालय की रही। कार्यालय को 2921.00 लाख का लक्ष्य दिया गया था जबकि 3425.38 लाख का राजस्व जुटाया गया। हैरानी की बात यह है कि धमदाहा और बनमनखी के अवर निबंधन कार्यालय को मिला भी दें तो अमौर से कम दस्तावेजों का निबंधन हुआ। अवर निबंधन कार्यालय धमदाहा में 8499 दस्तावेजों का निबंधन हुआ। 3823.00 के लक्ष्य के विरुद्ध धमदाहा अवर निबंधन कार्यालय ने 2691.02 लाख राजस्व ही जुटाने में सफल रहा। वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि का प्रतिशत 70.39 प्रतिशत जिला में सबसे कम यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.