पूर्णिया, जून 7 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अग्निशमन विभाग ने धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र के निजी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है। रविवार को सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सह अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी मनोरंजन चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। जांच दल में सब ऑफिसर साबिर हुसैन एवं प्रधान अग्निशमन चालक विशाल कुमार राज शामिल थे। अधिकारियों ने धमदाहा स्थित आधा दर्जन निजी अस्पतालों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई अस्पतालों में विद्युत भार क्षमता प्रमाण पत्र नहीं पाया गया। ऐसे संस्थानों को एक सप्ताह के भीतर आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- फायर सेफ्टी मानकों में कमी पर जारी किया जा रहा नोटिस अग्निशमन अधिकारियो...