पूर्णिया, मार्च 20 -- धमदाहा, एक संवाददाता।धमदाहा प्रखंड के छह पैक्सों में चुनाव को लेकर तिथि घोषित कर दी गयी है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी बबलू कुमार ने बताया कि धमदाहा उत्तर, धमदाहा मध्य, चंपावती, रंगपुरा दक्षिण, किशनपुर बलुआ एवं कुकरौन पश्चिम में मतदान के लिए 20 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गयी है। पैक्सों के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 12 मार्च को हो चुका है। निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रपत्र-ई 23 मार्च सोमवार में सूचना का प्रकाशन किया जाएगा। 08 अप्रैल 2026 बुधवार को नामांकन एवं 09 अप्रैल 2026 गुरुवार को संवीक्षा 11 बजे पूर्वाह्न से 3 बजे अपराह्न तक होगा। 10 अप्रैल शुक्रवार एवं 11 अप्रैल शनिवार को 11 बजे पूर्वाह्न से 3 बजे अपराह्न तक अभ्यर्थिता वापसी कर सकेंगे। 13 अप्रैल 2026 सोमवार 11 बजे पूर्वाह्न से 3 बजे अपराह्न तक प्रतीक आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.