धमदाहा की अपर थानाध्यक्ष निलंबित
पूर्णिया, जून 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अपहृता को मेडिकल जांच नहीं करवाने के लिए उकसाने के आरोप में धमदाहा की अपर थानाध्यक्ष पुष्पा कुमारी पर कार्रवाई हुई है। एसपी स्वीटी सहरावत ने अपर थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि अपर थानाध्यक्ष ने नाबालिग अपहृता को मेडिकल जांच के दौरान कथित परेशानी का हवाला देते हुए उसे मेडिकल जांच नहीं करवाने के लिए उकसाया था। जिससे अपहृता ने मेडिकल जाच कराने से इंकार कर दिया। इस तरह अपर थानाध्यक्ष की ओर से केस के आरोपी को मदद पहुंचाई गई। गौरतलब है कि केस में अपर थानाध्यक्ष की ओर से बरती जा रही लापरवाही को लेकर अपहृता के पिता ने एसपी से शिकायत की थी। जिसकी जांच करवाई गई। यह भी पढ़ें- धमदाहा की अपर थानाध्यक्ष निलंबितकेस पर पड़ता है बुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.