पूर्णिया, अप्रैल 26 -- धमदाहा, एक संवाददाता।धमदाहा क्षेत्र के 3 लाख से अधिक लोगों को स्वस्थ रखने की जवाबदेही उठा रहे अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में चिकित्सक से लेकर कर्मियों की कमी के कारण जिस स्तर की चिकित्सा सुविधा मरीज को मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पा रही है। अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में विभिन्न विभाग के चिकित्सक के 30 पद सृजित हैं जिसमें 16 चिकित्सक पदस्थापित हैं जबकि 14 पद रिक्त हैं। चार चिकित्सक अन्यत्र प्रतिनियुक्ति पर हैं। 78 स्वास्थ्य कर्मियों में मात्र 19 कर्मी ही पदस्थापित हैं यानी 75.25% कर्मियों की कमी अस्पताल में हैं। अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा से प्रतिनियुक्ति पर केनगर चले जाने के बाद बीएचएम जैसे महत्वपूर्ण पद प्रभार में चल रहा है। यह भी पढ़ें- मरीजों को इमरजेंसी से ले जाने को चार एंबुलेंस तैनात -आक्सीजन प्लांट बंद, ब्लड बैंक का ल...