उरई, मार्च 27 -- उरई। सिरसाकलार क्षेत्र के दमरास निवासी राजकुमार तोमर ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मोहल्ले के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि 24 मार्च को वह अपने घर के बरामदे में बैठे थे, तभी आरोपी ने आकर उन्हें गाली-गलौज करते हुए कॉलर पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि इससे पहले भी उनकी छोटी बहू सुनैना ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही उन्होंने बताया कि 22 मार्च को सिरसा थाना में भी प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...